HomeNewsभोजपुर में हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, बाइक की सीट के...

भोजपुर में हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपा रखा था कट्टा

बड़हरा थाना क्षेत्र के माचा बाबा मंदिर के पास हुई कार्रवाई; अभियुक्त के पास से एक खोखा भी बरामद, आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Karan Singh Barhara: बड़हरा थाना क्षेत्र के माचा बाबा मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से: 01 देशी कट्टा, 01 खोखा बरामद किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Karan Singh Barhara
  • मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपा रखा था देशी कट्टा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरा: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि माचा बाबा मंदिर के पूर्व दिशा में स्थित बगीचे में एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे कट्टा छिपाकर रखे हुए है।

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही एक युवक मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान एकौना गांव निवासी करण सिंह उर्फ घुरल सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता ललन सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में बड़हरा थाना कांड संख्या 236/26 दिनांक 10 अक्टूबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों से संबंध रहा है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular