Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के संदेश थाना परिसर में फायरिंग, होमगार्ड जवान की मौत

भोजपुर के संदेश थाना परिसर में फायरिंग, होमगार्ड जवान की मौत

संदेश थाना की बैरक में चली गोली; साथी जवान फरार, विवाद के दौरान दुर्घटनावश फायरिंग की आशंका

Monal Kumar Rai Sandesh: बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार रात गोली लगने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट:Monal Kumar Rai Sandesh
  • संदेश थाना बैरक में होमगार्ड जवान मोनल कुमार राय को लगी गोली।
  • साथी जवान की सर्विस राइफल से गोली लगने की बात आई सामने।
  • पुलिस विवाद और गोली चलने के कारणों की गहन जांच कर रही।

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार रात गोली लगने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मोनल कुमार राय के रूप में हुई है। वह सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी प्रेम शंकर राय के पुत्र थे और संदेश थाना में कार्यरत थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे बैरक में मौजूद जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान एक जवान की थ्री-नॉट-थ्री सर्विस राइफल से गोली चल गई। गोली बैरक में मौजूद होमगार्ड जवान मोनल कुमार राय के पेट में लगी।

Monal Kumar Rai Sandesh: चिकित्सकों ने जांच के बाद किया मृत घोषित

घटना के बाद थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल मोनल कुमार राय को तत्काल संदेश रेफरल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आरा रेफर कर दिया। हालांकि, आरा ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना में इस्तेमाल की गई सर्विस राइफल जिस साथी जवान की बताई जा रही है, वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी ने जवान को गोली लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। प्रारंभिक जांच में दुर्घटनावश फायरिंग और जवानों के बीच विवाद के दौरान गोली चलने, दोनों पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular