Friday, May 9, 2025
No menu items!
Homeहिंदुस्तानपूर्व मुखिया से मारपीट, एक लाख रुपये भी छीना

पूर्व मुखिया से मारपीट, एक लाख रुपये भी छीना

बिहार।भोजपुर जिले के सिन्हा ओपी क्षेत्र के गजियापुर गांव में मारपीट कर एक पूर्व मुखिया से एक लाख रुपये छिन लिये गये। मारपीट में पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का हाथ टूट गया है। उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में पूर्व मुखिया के बयान पर छिनेगांव के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। नौ लोगों को नामजद व चार-पांच अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है। कहा गया है कि पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह बुधवार की शाम घर से एक लाख रुपये लेकर अपने भाई राजीव सिंह के सीएसपी केंद्र जा रहे थे। तभी पहले से घात लगा कर बैठे लोगों ने रास्ते में उनके साथ मारपीट की और पैसे छीन लिये। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!