Homeबिहारआराआरा रमना मैदान के चारों ओर वेंडर जोन का होगा निर्माण

आरा रमना मैदान के चारों ओर वेंडर जोन का होगा निर्माण

टेलीफोन के बेकार पोल को हटाने पर बनी सहमति

Ara vendor zone: आरा नगर निगम में गुरुवार को नगर निगम के साधारण बोर्ड की बैठक हुआ। अध्यक्षता महापौर इंदु देवी ने की।

  • हाइलाइट्स: Ara vendor zone
    • टेलीफोन के बेकार पोल को हटाने पर बनी सहमति
    • नगर निगम की साधारण बैठक गुरुवार को संपन्न
    • बैठक में विचार विमर्श के बाद कई बिंदुओं पर बनी सहमति

आरा: नगर निगम में गुरुवार को नगर निगम के साधारण बोर्ड की बैठक हुआ। अध्यक्षता महापौर इंदु देवी ने की। बैठक में आरा बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह, नगर आयुक्त अंजू कुमारी, उपनगर आयुक्त कोमल कुमारी, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, रत्नेश, ठोस अपशिष्ट पदाधिकारी विकास, दिव्या, विकास, कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिन्हा तथा सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। सधारण बोर्ड की बैठक में ऑनलाइन टैक्स वसूली हेतु विचार नगर आयुक्त द्वारा रखा गया, ताकि जनता को समस्या नही हो, जिस पर इसे अगले बैठक हेतु विचार करने की बात कही गई।

वही दुकान किराया को लेकर महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि 1 अप्रैल 25 से दुकान किराया को डेढ़ा बढ़ाया गया, जिसमें पुराने एरिया अंतर राशि को माफ किया गया तथा प्रत्येक 3 साल पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हेतु प्रस्ताव रखा गया।

इधर, सिंडिकेट चौक से वक्शु शहीद नाला, जज कोठी मोड तथा गोला और पकड़ी चौक पर सफाई एवं कचरा उठाओ पर विशेष ध्यान देने हेतु बात कही गई। वही महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि पुनः निविदा की जो योजना रद्द हुई है, उसे भी अगले टेंडर में भेजा जाएगा। नई दुकान एवं रमना मैदान के चारों ओर वेडिंग जोन निर्माण पर विचार-वार्ड पार्षद-39 अंकित कुमार, वार्ड पार्षद- 40 राजीव कुमार उर्फ गुड्डू, वार्ड पार्षद-26 फ़ैज अहमद, वार्ड पार्षद-21 जितेंद्र कुमार ने रखा।

वही वार्ड-19 द्वारा पुरानी पुलिस लाइन में भी दुकान बनाने की बात कही गई जिस पर सभी द्वारा सहमति प्रदान की गई। शहर के गोपाली चौक पर घंटाघर के पुनः निर्माण पर वार्ड-19 एवं 26 के पार्षद द्वारा बताया गया कि पूर्व सांसद आरके सिंह के समय इस पर विचार किया गया था की निर्माण होगा। अभी निगम द्वारा एनओसी को रद्द करते हुए निगम द्वारा निर्माण कराया जाए तथा वहां नगर निगम का बोर्ड लगाया जाए। जिस पर सदन द्वारा सहमति प्रदान की गई।

वार्ड पार्षद 39 अंकित कुमार द्वारा बताया गया कि अगले दूसरे विकसित नगर निकायों में भ्रमण वहां के तौर-तरीके तथा नए तरीकों से विकास के मार्ग को देखगे तो उसे प्रेरणा लेकर आरा नगर निगम के विकास पर भी नए तरिको को लागू कर पाएंगे, जिससे शहर के विकास में सहायता मिलेगी और इसे सर्वसम्मती से प्रदान की गई।

जन संवाद क्रमशः-वार्ड संख्या 2 ,3, 32, 33, 44, 45 में जनसंवाद नहीं हुआ है, उसमें जनसंवाद कराया जाएगा। वही टेलीफोन के बेकार पोल को हटाने पर विचार विमर्श-वार्ड पार्षद- 19 द्वारा बताया गया कि एक पत्र नगर निगम टेलीफोन विभाग को लिखित में आवेदन भेज कर उसे हटाने का आदेश दे।

साथ ही जियो कंपनी को भी किस आधार पर पोल लगाने की स्वीकृति मिली है। इसकी जानकारी प्राप्त करें। रमना मैदान चारपुलवा से वीर कुंवर सिंह पार्क कैंपस का सौन्दर्यीकरण पर विचार विमर्श का प्रस्ताव वार्ड पार्षद-21, 26, 25 द्वारा रखा गया। बताया गया कि रमना मैदान चारपुलवा से वीर कुंवर सिंह पार्क कैंपस का सौन्दर्यीकरण आवश्यकता है। जिसे सहमति प्रदान किया गया।

पढ़ें: आपका शहर आपकी बात” के तहत वार्ड-43 आनाईठ सिद्धार्थ नगर में लगाया गया शिविर

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular