Homeबिहारआरापति से झगड़े के बाद महिला ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

पति से झगड़े के बाद महिला ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

आरा जंक्शन के रेल यार्ड के समीप शुक्रवार की सुबह घटी घटना

Ara Junction Railway yard: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा जंक्शन के रेल यार्ड के समीप शुक्रवार की सुबह पति से झगड़े के बाद एक महिला ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।

  • हाइलाइट्स: Ara Junction Railway yard
    • खुदकुशी के पहले मासूम बच्चे को बैठाया प्लेटफार्म, बची जान
    • आरा जंक्शन के रेल यार्ड के समीप शुक्रवार की सुबह घटी घटना

आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा जंक्शन के रेल यार्ड के समीप शुक्रवार की सुबह पति से झगड़े के बाद एक महिला ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के पहले वह अपने मासूम पुत्र को प्लेटफार्म पर बैठा दिया, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में मृतका का सर धड़ से अलग हो गया।

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन आरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। तब रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव निवासी गणेश सिंह की 29 वर्षीया पत्नी संजू देवी है। इधर, मृतका के भाई विकाश यादव ने बताया कि गुरुवार की रात मोबाइल पर उससे करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई थी। उस समय सब कुछ ठीक था। शुक्रवार की सुबह जब वह सोया था। तभी उसकी बहन संजू देवी ने उसके मोबाइल पर कॉल कर कहा कि तुम्हारे जीजा नशे में मुझे गाली-गलौज कर रहे है।

इन दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ उसने नहीं बताया। इसके बाद वह घर से करीब सुबह दस बजे अपने छोटे बेटे ऋषि को लेकर निकल गई। इसी बीच यह घटना घट गई। उसके बाद रेल पुलिस द्वारा इसकी सूचना उनलोगों को मिली।

जबकि मृतका की सास ने बताया कि जब मैने उसके मोबाइल पर फोन किया, तो उसने बताया कि मैं अपने भाई से भेंट करने के लिए छोटे बेटे ऋषि के साथ जा रही हूॅं, शाम में आ जाऊंगी। तीन बच्चे घर पर ही है, उनको देखते रहिएगा। वही दूसरी तरफ सास ने में बताया कि उसका फोन पर पति से झगड़ा हुआ है। इस बात की जानकारी हम लोगों को नहीं है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular