Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में ससुराल जा रहे युवक की नदी में डूबने से मौत

भोजपुर में ससुराल जा रहे युवक की नदी में डूबने से मौत

आरा। भोजपुर (Bhojpur) के आयर थाना क्षेत्र के भैंसघाट कर्णटोला के समीप शनिवार को ससुराल (inlaws) जा रहे युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Bhojpur inlaws – आयर थाना क्षेत्र के भैंसघाटा कर्णटोला के समीप घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृत युवक आयर थाना (Bhojpur) क्षेत्र के इचरी गांव निवासी ललन राम का 31 वर्षीय पुत्र आदित्य राम है। मृतक के परिजन ने बताया कि आज सुबह वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव स्थित अपने ससुराल (inlaws) जा रहा था। भैसाघाट कर्णटोला के समीप वह नदी पार कर रहा था। इसी बीच नदी में गहरा पानी होने के कारण वह डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी गीता देवी, पांच पुत्र टमाटर, मुन्ना, बच्चा, बड़क, लालजी एवं एक पुत्री सरिता कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी गीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular