HomeNewsबिहारभोजपुर में सड़क हादसे के दौरान बक्सर के ट्रक चालक की मौत

भोजपुर में सड़क हादसे के दौरान बक्सर के ट्रक चालक की मौत

आरा। भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती मेला मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में बक्सर (Buxar) के एक ट्रैक्टर ने ट्रक (truck) चालक को रौंद दिया। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर रहा था। तभी ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

Buxar truck – सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती मेला मोड़ के समीप शुक्रवार की रात घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृत चालक बक्सर (Buxar) जिला के सिकरौल लख थाना क्षेत्र के अकड़ौरा गांव निवासी बृज कुमार सिंह थे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिये देर रात शव को आरा लाया गया।

  • शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
  • शौच करने जाने के लिये ट्रक खड़ा कर सड़क पार कर रहा था चालक
  • सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को ट्रैक्टर ने रौंद डाला

घटना के संबंध में चालक के परिजनों ने बताया की बृज कुमार सिंह रोहतास जिले के मालियाबाग से ट्रक (truck) लेकर बालू लोड करने के सहार जा रहा था। उसी बीच मोपती पेट्रोल पंप के समीप ट्रक खड़ा करके शौच जाने के लिये सड़क पार कर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर चालक के परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। Buxar truck ट्रक चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसके परिवार में पत्नी फूलवती देवी, पुत्र धर्मेंद्र, पंकज, राहुल और दो पुत्री काजल व पूजा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular