Saturday, January 24, 2026
No menu items!
Homeबिहारबिहार पुलिसमहिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा हेतु अभया ब्रिगेड इलाके में करेगी गश्त

महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा हेतु अभया ब्रिगेड इलाके में करेगी गश्त

Abhaya Brigade: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक राज ने किया।

  • हाइलाइट: Abhaya Brigade
    • मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में बोले पुलिस अधीक्षक राज

आरा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक राज ने किया। मैराथन चली मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

एसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में आम जनता के साथ आयोजित किए जाने वाले जनता दरबार तथा स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा हेतु अभया ब्रिगेड द्वारा की जाने वाली गश्त से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Khabre Apki Youtube
Khabre Apki Youtube

अवैध शस्त्र एवं शराब की बरामदगी, चिन्हित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सीसीए-3 एवं सीसीए-12 के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई, गुंडा प्रस्ताव की प्रगति तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने, विशेष चौकसी बरतने, गश्त में तीव्रता लाने तथा सतत निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में थानेवार अपराध विश्लेषण, लंबित वारंट, कुर्की-जब्ती, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी तथा सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया, ताकि जिले में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित रहें।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान सदर एसडीपीओ-1 राज कुमार साह, सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह, पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, जगदीशपुर एसडीओपी राजेश कुमार शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, साइबर डीएसपी स्नेह सेतू, मुख्यालय डीएसपी चंदेश्वर प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular