HomeNewsबिहारवीकेएसयु के राजनीति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी

वीकेएसयु के राजनीति विभाग में मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी

Seminar on Human Rights: वीर कुंवर सिंह विवि के राजनीति शास्त्र विभाग में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Seminar on Human Rights
    • मानवधिकार मनुष्य की मुख्य मांग- पद्मश्री डॉ भीम सिंह
    • पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश रहे मुख्य अतिथि

आरा। वीर कुंवर सिंह विवि के राजनीति शास्त्र विभाग में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो कुंदन कुमार सिंह ने प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत करते मानव अधिकार के उपयोगिता का वर्णन किया। इस अवसर पर छात्रों को विशेष डॉक्यूमेंट्री मुसहर दिखाया गया।

मंच संचालन जेआरएफ विनोद कुमार यादव ने किया। जिसमें मानवाधिकारों की महत्ता, वर्तमान वैश्विक चुनौतियाँ तथा युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उसके बाद विषय परिवर्तन डॉ मनोज कुमार जिसमें मानवाधिकारों का इतिहास, वर्तमान एवं भविष्य की वैश्विक चुनौतियाँ एवं मानवधिकार की महत्ता जैसी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया मानवधिकार मनुष्य की मुख्य मांग है। मुख्य वक्ता डॉ भीम सिंह भवेश ने अपनी प्रेरक सामाजिक यात्राओं और मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े अनुभवों को छात्रों व शिक्षकों के साथ साझा किया। उन्होंने विस्तृत रुप से अधिकार एवं कर्तव्य के ऊपर चर्चा किया तथा छात्रों को बताया कि जीवन में अनुशासन एवं कर्तव्य का क्या महत्व है।

उन्होंने विभाग के अनुशासित छात्रों की सराहना करते हुए लाबासना (मसूरी)के अनुभवों को भी छात्रों से साझा किया। उन्होंने मुसहर समाज के दयनीय स्थिति का वर्णन किया और उनके शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार के ऊपर उठाए गए कदमों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समाज में सदाचार की भावना रखनी चाहिए।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जेआरएफ (शोधार्थी) ज्योति प्रकाश, अमन कुमार, आकिब मुर्तजा, सुधीर कुमार पाण्डेय और सोनू कुमार ने मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मानव अधिकार को समझने और आत्मसात करने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम में अन्य छात्र सूरज सिंह, प्रकाश, विकाश, अनिरुद्ध, अमरजीत प्रभाष, उज्जवल, अलका, अनुभूति इत्यादि ने भी भागीदारी किया। अंत में राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular