Homeबिहारआराआरा-पटना फोरलेन पर हादसा, भकुरा निवासी युवक की मौत

आरा-पटना फोरलेन पर हादसा, भकुरा निवासी युवक की मौत

Accident near Dhanpura Private Hospital: मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी रामबाबू राम का 32 वर्षीय पुत्र रविंदर राम है।

  • हाइलाइट:
  • बाइक की ठोकर से युवक की मौत, घर में कोहराम
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित निजी अस्पताल के समीप सोमवार की देर शाम घटी घटना

Accident near Dhanpura Private Hospital : आरा-पटना फोरलेन पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा स्थित निजी अस्पताल के समीप सोमवार की देर शाम बाइक की ठोकर से युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी रामबाबू राम का 32 वर्षीय पुत्र रविंदर राम है। वह भुवनेश्वर के उड़ीसा में प्राइवेट काम करता था।

इधर, मृतक के चचेरे भाई मुन्ना राम ने बताया कि सोमवार की सुबह उसकी पत्नी मुस्कान कुमारी की तबीयत खराब हो गई थी। उसे उल्टी व दस्त होने लगा। धनुपरा स्थित निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया था। सोमवार की देर शाम डिस्चार्ज होने के बाद जब उसे घर ले जाने के लिए ऑटो रिजर्व करने को लेकर वह सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी मुस्कान कुमारी एवं एक पुत्र दिव्यांश है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी मुस्कान कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular