Homeबिहारआरा भोजपुरआरा के धनुपरा सड़क हादसे में गजियापुर के आठ वर्षीय बालक की...

आरा के धनुपरा सड़क हादसे में गजियापुर के आठ वर्षीय बालक की मौत

Krishna Kumar Gaziyapur: मृत बालक सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू बिंद का 8 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा में रहता था।

jay kumar
  • हाइलाइट:
  • अज्ञात वाहन ने आठ वर्षीय बालक को रौंदा, मौत
  • मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम एवं आगजनी
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित निजी अस्पताल के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना

Krishna Kumar Gaziyapur: आरा-पटना फोरलेन पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित निजी अस्पताल के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन ने आठ वर्षीय बालक को रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। जिसके बाद गुस्साएं लोगों मुआवजे की मांग को लेकर धनुपरा के समीप रोड जाम कर दिया। जाम के दौरान लोगो द्वारा टायर जलाकर आगजनी भी की गई। जाम के कारण साढ़े तीन घंटे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा।

सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटावाया गया। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृत बालक सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू बिंद का 8 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा में रहता था।

इधर, मृत बच्चे के दादा रमाशंकर बिंद ने बताया कि वे लोग धनुपरा स्थित बगीचे में थे। तभी उनका पोता कृष्णा कुमार सड़क किनारे से जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे लग्जरी व्हीलर वाहन ने रॉन्ग साइड से आकर उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृत बच्चा अपने मां-बाप का इकलौती संतान था। घटना के बाद मृत बच्चे के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां शांति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular