Homeबिहारआराआरा में भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

आरा में भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Kalash Yatra Ara: आरा शहर स्थित बैंक कॉलोनी मंदिर में माँ मनोकामना मंदिर के तीसरी वर्षगांठ के मौके पर आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सोनवर्षा एवं प्रमोद वन साकेतपूरी अयोध्या धाम के पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के मंगलानुशासन में आयोजित इस भागवत कथा को लेकर विशाल एवं भव्य जलभरी सह शोभायात्रा निकाली गई, हाथी-घोड़े बैंड बाजे एवं डीजे के साथ निकाली गई।

jay kumar

इस जल यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु-भक्त पीला वस्त्र धारण करके माथे पर कलश लिए हुए चल रहे थे। भागवत कथा स्थल से आयोजित यह शोभायात्रा शहर के जीरो माइल स्थित श्रीत्रिदंडी धाम राधा-कृष्ण मंदिर स्थित आदित्य सरोवर में पहुंचा। जहां की विधिवत रूप से विदुष क्रांतिकारी गोविंदाचार्य एवं गोपी शर्मा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोंचार के साथ विधिवत रूप से जलयात्रा का पूजन संपन्न कराया गया।

वही राधाकृष्ण मंदिर में पहुंचने पर भक्तों को स्वामी ज्योतिनारायनाचार्यजी महाराज के द्वारा श्रद्धालु भक्तों के सेवार्थ जलपान की व्यवस्था की गई थी, उसके बाद श्रद्धालु भक्त कलश में जल भरकर वापस पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे जहां विधिवत रूप से इस भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत की गई।

Kalash Yatra Ara: इस मौके पर स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने बताया कि हर रोज प्रातः काल से पूजा पाठ यज्ञ के अनुष्ठान चलते रहेंगे वही शाम 5 बजे से व्यास पीठ से भागवत कथा आयोजित होगी। इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने दी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular