Homeस्वास्थ्यcovid-19भोजपुरः एक से पांच दिन का वेतन अंशदान कर रहे सभी पुलिस...

भोजपुरः एक से पांच दिन का वेतन अंशदान कर रहे सभी पुलिस अफसर व जवान

all-police-officers आरा। कोरोना वायरस की त्रासदी से निपटने व पीड़ित मानवता की मदद के लिये भोजपुर पुलिस भी आगे आयी है। इसे लेकर अफसर और जवान सहित तमाम पुलिस कर्मी एक से पांच दिन का वेतन अंशदान कर रहे हैं। जिले के पुलिस कर्मियों द्वारा अबतक साढ़े सात लाख रुपये का अंशदान किया जा चुका है।

all-police-officers – एसपी सहित अन्य अफसरों ने दिया पांच दिन का वेतन, अब तक साढ़े सात लाख का अंशदान

एसपी सुशील कुमार व नवादा थाना इंचार्ज सहित अन्य पुलिस अफसरों द्वारा पांच दिन के वेतन का अंशदान किया गया है। वहीं एसपी द्वारा सभी थानों में पीड़ितों को खाने के पैकेट व अन्य सामान बांटे जाने का निर्देश दिया है।

सभी थानों द्वारा बांटे जायेंगे पीड़ित को खाने के पैकेट व अन्य सामान

एसपी ने बताया कि गरीब व असहाय लोगों को चिन्हित कर उनके घर तक खाद्य सामग्री पहुंचायी जा रही है। उसमें चावल, आटा, दाल, आलू, सोयाबीन, नमक व गुड सहित अन्य सामग्री दी जा रही है। ताकि लॉक डाउन से गरीब व असहाय लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके। all-police-officers सभी पुलिस कर्मी भी स्वेच्छा से एक से पांच दिन का वेतन भी अंशदान कर रहे हैं।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular