Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुरः नाबालिग के साथ गैंग रेप, तीन मनचलों ने किया रेप, एक...

भोजपुरः नाबालिग के साथ गैंग रेप, तीन मनचलों ने किया रेप, एक गिरफ्तार

  • हाइलाइट: three-raped-gang
  • रेप करने के बाद आरोपित ने नाबालिग को दी जान मारने की धमकी
  • थानेदार से मिली भाकपा माले की टीम, कार्रवाई करने मांग की

आरा। भोजपुर जिले के गडहनी थाना क्षेत्र के एक गांव एक नाबालिग के साथ तीन मनचलों द्वारा गैंग रेप किया गया। इस दौरान उसे जान मारने की धमकी भी दी गयी। उसके बाद उसे बधार में अचेत अवस्था में छोड़ दिया गया। इस मामले में पुलिन ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपितों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी है। महिला थाना की पुलिस द्वारा नाबालिग की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी।

three-raped-gang -गड़हनी इलाके के एक गांव की घटना, बेहोश मिली नाबालिग

वहीं three-raped-gang मामला सामने आने के बाद भाकपा (माले) की एक टीम गड़हनी थाना इंचार्ज से मिली। टीम की पहल पर तीन मनचलों के खिलाफ केस किया गया। टीम में शामिल नेताओं द्वारा आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने व कड़ी हजा दिलाने की मांग की गयी। टीम में केंद्रीय कमेटी सचिव मनोज मंजिल, छपित राम, गड़हनी अंचल सचिव नवीन कुमार, कृष्ण कुमार निर्मोही, भीम पासवान, आइसा नेता उज्जवल व मुमताज सहित अन्य शामिल थे। हालांकि गड़हनी थानाध्यक्ष द्वारा गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गयी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में कोई वरीय अधिकारी ही से बात सकते हैं।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular