Monday, November 17, 2025
No menu items!
HomeBiharAraचौदह दिन बाद एंबुलेंस चालकों की बेमियादी हडताल समाप्त

चौदह दिन बाद एंबुलेंस चालकों की बेमियादी हडताल समाप्त

भोजपुर जिले में बकाया वेतन की मांग को लेकर 102 एंबुलेंस चालकों का बेमियादी हड़ताल आज 14 दिन बाद समाप्त हो गया।

Ambulance drivers strike ends: भोजपुर जिले में बकाया वेतन की मांग को लेकर 102 एंबुलेंस चालकों का बेमियादी हड़ताल आज 14 दिन बाद समाप्त हो गया।

  • हाइलाइट : Ambulance drivers strike ends
    • तीन महीने का वेतन मिलने एवं दो महीने का वेतन जल्द देन के आश्वासन पर सोमवार को टूटा हड़ताल

Ambulance drivers strike ends आरा: भोजपुर जिले में बकाया वेतन की मांग को लेकर 102 एंबुलेंस चालकों का बेमियादी हड़ताल आज 14 दिन बाद समाप्त हो गया। 3 महीने का वेतन मिलने एवं दो महीने का वेतन जलद देने के आश्वासन पर सोमवार को हड़ताल की समाप्ति हुई। उनकी मांग थी कि वर्ष 2023 के मई महीने एवं 2024 के जुलाई से अक्टूबर तक का वेतन बकाया है। जब तक पांचों महीने के वेतन का नही होगा तब तक वे लोग हड़ताल नही तोड़ेंगे। चौदह दिनों से चल रहे हड़ताल के बीच कई सिविल सर्जन, डीपीएम एवं डैम से उन लोगों के बीच कई बार-बार वार्ता हुआ। लेकिन बात नहीं बन पा रही थी।

सोमवार को आरा अनुमंडल की महिला मजिस्ट्रेट, सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा, डीपीएम रवि, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री सुवेश सिंह एवं जिप सदस्य धनंजय यादव के उपस्थिति में वार्ता होने के उपरांत व तीन महीने का वेतन मिलने एवं दो महीने का वेतन दस दिन के आश्वासन पर 102 एंबुलेंस चालकों ने सोमवार को हड़ताल तोड़ा। जबकि दूसरी तरफ सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर हड़ताल बीच 102 एंबुलेंस संघ के जिला सचिव अरविंद कुमार चौबे की डिप्रेशन के कारण अचानक तबियत बिगड़ गई और वे हड़ताल में बैठने के क्रम में ही बेहोश हो गए। जिसके बाद सभी एंबुलेंस चालकों के बीच हड़कंम मच गई। जिसके बाद उन्हें अन्य एंबुलेंस चालक द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हड़ताल टूटने के पश्चात पूरे जिले पुनः 102 एंबुलेंस परिचालन पुर शुरू हुआ।

इधर, उदवंतनगर पीएससी में एंबुलेंस चालक के पद पर कार्यरत अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरा अनुमंडल की महिला मजिस्ट्रेट एवं जनप्रतिनिधि आए हुए है और उनके गारंटी पर आज हड़ताल तोड़ा गया है। उनके द्वारा कहा गया है कि एक सप्ताह के अंदर आपकी सारी मांगों को पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हमलोगों का पांच माह का वेतन, पीएफ एवं ईएसआई बकाया था। जिसमें हम लोगों को तीन माह का वेतन मिला है। जबकि दो माह का वेतन, पीएफ एवं ईएसआई नही मिला है। इसके साथी उन्होंने बताया कि अगर हम लोगों को जो समय दिया गया है। उसे समय के अंदर हम लोगों की मांग को पूरी नहीं की गई तो हमलोग पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जनप्रतिनिधी साथ बैठ जाएंगे।

वही स्वास्थ्य संघ के जिला महामंत्री सुवेश सिंह ने बताया कि आउटसोर्सिंग के अंतर्गत इन लोगों की नई कंपनी चेंज हुई है। इन लोगों को शंका था की नई कंपनी में हम लोगों की नौकरी चली जाएगी और हमें नहीं रख जाएगा। इसके अलावा जो इन लोगों ने पुरानी कंपनी के साथ काम किया था। उसमें तीन चार माह का वेतन इन लोगों का बकाया था। जिसमें तीन माह का वेतन का भुगतान हुआ है। बाकी इस करंट माह का एवं पिछले वर्ष के मई महीने का वेतन इंश्योरेंस जिला अधिकारी महोदय की प्रतिनिधि बनकर आई मजिस्ट्रेट सिविल सर्जन,डीपीएम एवं जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में सिविल सर्जन द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इन लोगों के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इसी आश्वासन पर आज इन लोगों का हड़ताल टूट गया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular