HomeNewsबिहारस्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र लाल की 23वीं पुण्यतिथि मनी

स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र लाल की 23वीं पुण्यतिथि मनी

आरा शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद अस्पताल में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र लाल की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

  • Ramchandra Lal
  • पुण्यतिथि के मौके पर जरुरतमंदो के बीच हुआ फूड् पैकेट का वितरण
  • शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में मनाई गई पुण्यतिथि

आरा शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद अस्पताल में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र लाल की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनके पुत्र पूर्व एसीएमओ डॉ. के.एन. सिन्हा द्वारा पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात परिवार के लोग एवं अन्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ. के.एन.सिन्हा ने बताया कि स्व. रामचंद्र लाल धार्मिक एवं समाजिक व्यक्ति थे। वे स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी स्व. सावित्री देवी से समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों की प्रेरणा ली थी। वे हमेशा धार्मिक आयोजन करने में तल्लीन रहते थे।

Ramchandra Lal / बिक्रमगंज रामचरितमानस सेवा समिति के आजीवन अध्यक्ष रहें

बिक्रमगंज रामचरितमानस सेवा समिति के आजीवन अध्यक्ष रहें स्वर्गीय रामचंद्र लाल बहुत ही मेहनती एवं जिंदादिल इंसान थे। जरूरतमंदों की सेवा करने में वे आगे रहते थे। आज भी उनके जीवन से बहुत प्रेरणा मिलती है। दोपहर में शहर के रमना मैदान फुटपाथ, नागरी प्रचारिणी स्थित स्लम एरिया, महावीर मंदिर के पास गरीब असहाय लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया।

श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आरा के अलावे पटना, रांची, बिक्रमगंज एवं ग्राम गच्छई में भी किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से थे ददन लाल, चुनमुन लाल, राजेश कुमार, भरत सिंह, बिहारी सिंह, राम जी सहाय, राजू कुमार सहाय, विनोद सिन्हा, डॉ. के.एन. सिन्हा, विजय सिन्हा, अजय सिन्हा, संजय सिन्हा, प्रेम शंकर श्रीवास्तव, अशोक कुमार, सोनू, मोनू, सागर, सत्यम, विक्की, शनि, निशु, विशाल, गप्पू, मन्नू, अनु, कुन्नू, सत्यम शास्त्री आयुष कुमार, रवि सिन्हा, शशि सिन्हा, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, छोटू यादव, राजू कुमार, हरेंद्र प्रसाद, शिव नारायण यादव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव तथा सिन्हा परिवार के सभी सदस्य गण आदि।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular