Sunday, October 6, 2024
No menu items!
HomeNewsछह घायलों को अस्पताल लाने के बाद गायब हो गयी कार

छह घायलों को अस्पताल लाने के बाद गायब हो गयी कार

Makhdumpur Accident: कार और टेंपो की टक्कर में महिला की मौत, किशोरी समेत छह जख्मी

बड़हरा थाना के मखदुमपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह की घटना

Ankit
Guput

इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान महिला ने तोड़ा दम

Bijay singh

भोजपुर जिले में आरा-छपरा फोरलेन पर बुधवार की सुबह बेलगाम कार और एक टेंपों में जोरदार टक्कर हो गयी। इसमें टेंपो सवार अधेड़ महिला की मौत हो गयी। जबकि तीन किशोरी समेत छह लोग जख्मी हो गये। हादसा बड़हरा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृत महिला बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी सोनीलाल महतो की 50 वर्षीया पत्नी लखदुलारी देवी थी।

घायलों में उसी गांव के रहने वाले चंद्रमा महतो की पत्नी रीना देवी, गणेश महतो की पुत्री चंपा कुमारी, उमेश महतो की पुत्री अनामिका कुमारी, मन्ना महतो की पुत्री शोभा कुमारी, स्वामीनाथ महतो की पत्नी हिरामुनी देवी और पुत्र गोलू कुमार शामिल है। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। टेंपो में ठोकर मारने वाली लाल रंग की झारखंड नंबर कार पर चिकित्सा पदाधिकारी का बोर्ड लगा है। इसके कारण कार किसी डॉक्टर के होने की चर्चा चल रही है।

Makhdumpur Accident: धान काटते समय डॉक्टर की बेलगाम कार और टेंपो में हुई भिडंत 

Makhdumpur Accident 2

बताया जा रहा है कि लखदुलारी देवी सहित सभी किशोरी और महिलाएं धान की कटनी करने टेंपो से जा रही थी। तभी मखदुमपुर पेट्रोल पंप के समीप कार ने टेंपो में ठोकर मार दी। इसमें सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही लखदुलारी देवी की मौत हो गयी। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहचान में जुटी पुलिस

आरा। इधर, घटना को लेकर मृत महिला लखदुलारी देवी के पति सोनेलाल महतो के बयान पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी के लिये आवेदन दिया गया है। उसमें चालक पर लापरवाही से कार चलाने और सभी को ठोकर मारने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी लखदुलारी देवी सुबह गांव की कुछ महिलाओं के साथ धान काटने मझौवां जा रही थी। मखदुमपुर पेट्रोल पंप के पास सभी सड़क पार कर रही थी। तभी छपरा की ओर से आ रही झारखंड नंबर की लाल रंग की कार ने सभी को रौंद दिया। इसमें सभी जख्मी हो गए। बाद में उनकी पत्नी की मौत हो गयी। इधर, हादसे के बाद महिला के घर में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि महिला को पुत्री अंजू कुमारी, मंजू कुमारी, पुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, पुत्र रविंद्र कुमार और धर्मेंद्र कुमार है। 

घायलों को अस्पताल लाने के बाद गायब हो गयी कार

Makhdumpur Accident आरा। महिलाओं और किशोरियों को रौंदने वाली कार सदर अस्पताल के बाद गायब हो गयी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसी कार से घायलों को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। उसके बाद कार कहीं चली गयी। आवेदन मिलने के बाद पुलिस कार की खोज में जुट गयी है। इसके लिये पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार के अॉनर और चालक की पहचान कर रही है। इधर, घायलों को इलाज के लिये आरा पहुंचाने में बबुरा गांव निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा बाबू सहित अन्य लोगों की भूमिका सराहनीय रही।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Ranglal
कामेश्वर कुमार राज
शम्भू कुमार भगत

Most Popular

Don`t copy text!