HomeNewsबिहारपत्नी की शिकायत पर पति को रस्सी से बांधकर पीटा

पत्नी की शिकायत पर पति को रस्सी से बांधकर पीटा

जख्मी का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

धोबहा ओपी क्षेत्र के मैनपुरा गांव में शनिवार की दोपहर घटी घटना

पति-पत्नी की शादी कराने वाले अगुआ पर लगाया मारपीट का आरोप

आरा। भोजपुर जिले के धोबहां ओपी क्षेत्र के मैनपुरा गांव में शनिवार को एक महिला की शिकायत पर उसके पति की रस्सी से बांध कर बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। जख्मी मैनपूरा गांव का चंद्रवंश पांडेय का 26 वर्षीय पुत्र दुर्गा पांडेय है। वह पेशे से ट्रक चालक है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

जख्मी के अनुसार शनिवार की सुबह पत्नी के साथ मामूली झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसकी पत्नी अगुवा के घर चली गई और शिकायत कर री। उसके बाद अगुवा अपने अन्य साथियों के साथ पहुंच गया और उसे रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इसमें वह जख्मी हो गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular