Homeबिहारआराआरा जंक्शन ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री, चर्चा का केंद्र बिंदु रहा प्रेम-प्रसंग

आरा जंक्शन ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री, चर्चा का केंद्र बिंदु रहा प्रेम-प्रसंग

Ara Junction Triple Murder Mystery: आरा रेलवे जंक्शन ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। हर कोई अपने-अपने तरीके से घटना का विश्लेषण कर रहा है।

Ara Junction Triple Murder Mystery: आरा रेलवे जंक्शन ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। हर कोई अपने-अपने तरीके से घटना का विश्लेषण कर रहा है।

  • हाइलाइट्स: Ara Junction Triple Murder Mystery
    • दिल्ली जाने से रोकने के लेकर उपजे विवाद में गोली मारे जाने की चर्चा
    • आरा जंक्शन ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री, मास्क लगाए हुए था कथित आशिक
    • मास्क लगाए कथित आशिक अमन कुमार को पहचान नहीं सकी छात्रा
    • छात्रा के साथ चल रहे उसके भाई को पहचान नहीं सका कथित आशिक

आरा: रेलवे जंक्शन ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। हर कोई अपने-अपने तरीके से घटना का विश्लेषण कर रहा है। हालांकि हर चर्चा का केंद्र बिंदु प्रेम-प्रसंग ही है। एक चर्चा यह भी है कि छात्रा और उसका कथित सिरफिरा आशिक एक ही स्कूल में पढ़ते थे। उसी समय से अमन कुमार उर्फ आकाश छात्रा से प्यार करता था। बाद में छात्रा दिल्ली चली गयी थी। उसके बाद भी वह उससे प्रेम करता है।

सूत्रों के अनुसार छात्रा की दिल्ली में जॉब लगने वाली थी। उसे लेकर वह दिल्ली में ही रहने की तैयारी में थी। इस बात से अमन कुमार उर्फ आकाश छात्रा से खफा था। अमन को अपना प्यार छीन जाने का डर सता रहा था। वह चाहता था कि छात्रा आरा में उसके साथ ही रहे।

इधर, छात्रा अपना भविष्य बनाने को लेकर दिल्ली जाने पर अड़ी थी। उसी क्रम में मंगलवार को दिल्ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि उस बात को लेकर दोनों के बीच पूर्व में बहस भी हुई थी। उससे खार खाए कथित आशिक अमन मंगलवार की शाम छात्रा का पीछा करते हुए स्टेशन तक पहुंच गया था।

मास्क लगाए अमन कुमार को छात्रा पहचान नहीं सकी थी। उसी का फायदा उठा कर अमन ने फुट ओवरब्रिज पर पहले छात्रा के पिता को पीछे से सर में नजदीक से गोली मार दी। उसके बाद छात्रा के चेहरे पर दायें साइड गोली मार दी। अंत में उसने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि अमन छात्रा के साथ चल रहे उसके भाई को पहचान नहीं सका। उसके कारण उसकी जान बच गई।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular