Homeबिहारआरा भोजपुरनाबालिग ने मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

नाबालिग ने मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Rapes: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोस के ही नाबालिग द्वारा मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

  • हाइलाइट: Rapes
    • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया
    • टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार शाम की घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोस के ही नाबालिग द्वारा मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता पवना थाना क्षेत्र की निवासी है। जबकि आरोपी टाउन थाना क्षेत्र एक मुहल्ले का निवासी है।

बताया जाता है कि पीड़ित बच्ची टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती है। मंगलवार की शाम जब वह छत पर खेल रही थी। उसी दौरान उसके पड़ोस का एक नाबालिग उसके छत पर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह छत की रेलिंग फांद कर अपने घर मे चला गया।

बुधवार की शाम पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। पीड़िता के मामा के द्वारा टाउन थाना में नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग को निरुद्ध किया। इसके बाद पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular