Monday, May 12, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराआरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का अभिनंदन

आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का अभिनंदन

भोजपुर जिले के कोईलवर से ही एमएलसी के स्वागत में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस एवं ढोल-बाजे के साथ गगनभेदी नारों से स्वागत किया।

Ara Nagari Pracharini Auditorium: आरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में गुरुवार को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के एमएलसी बनने के बाद अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

  • हाइलाइट : Ara Nagari Pracharini Auditorium
    • एमएलसी बनने के बाद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के सम्मान में आयोजित किया गया अभिनंदन समारोह
    • आरा शहर के नागरी प्रचारिणी में कार्यकर्ताओं ने उनके वजन के बराबर मिठाई से उन्हें तौला

Ara Nagari Pracharini Auditorium: आरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में गुरुवार को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के एमएलसी बनने के बाद अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष के पद पर एमएलसी के मनोनीत होने के बाद जिला जदयू की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की और संचालन युवा जदयू जिलाध्यक्ष अभिषेक मेहता ने किया।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

भोजपुर आगमन पर कोईलवर से ही एमएलसी के स्वागत में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल एवं ढोल-बाजे के साथ गगनभेदी नारों से स्वागत किया। नागरी प्रचारिणी में कार्यकर्ताओं ने उनके वजन के बराबर मिठाई से उन्हें तौला। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को मोमेंटो, चांदी का मुकुट, माला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित एमएलसी राधाचरण सेठ को भी सम्मानित किया गया। युवा नेता विष्णु मिश्रा के द्वारा भी उन्हे मोमेंटों एवं शाल देकर के सम्मानित किया गया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा समाज को जो सम्मान दिया, वह किसी अन्य पार्टी ने नहीं दिया है। आज पूरा कुशवाहा समाज मुख्यमंत्री के साथ है। एमएलसी राधाचरण सेठ ने कहा कि हम सब नीतीश कुमार के कार्यकर्ता हैं। अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। इसे लेकर हम सभी को अभी से ही बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है।

राज्य कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र रजवार, प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय, प्रदेश सचिव अंजनी सिंह, सत्यनारायण सिंह, शंभु सोनी, कामेश्वर कुशवाहा, भाई ब्रह्मेश्वर, पुष्पा कुशवाहा, सोनम पटेल, हिरालाल गुप्ता, झूलन गोड, गुप्तेश्वर साह, ठाकुर प्रसाद (डीलर ) अवधेश कुमार, नाथू राम व राजेंद्र चंद्रवंशी ने भी अपनी बातें रखी।

मौके पर भीम सिंह पटेल, पप्पू चौबे, राजीव रंजन श्रीवास्तव, संजय चौधरी, दिनेश कुमार नेपाली, रवि उजज्वल, अभय विश्वास, अशोक कुशवाहा, जियाउल वारसी, , देव शर्मा, भोला शंकर, मनोज झमन, अजीत मेहता, मुमताज वारसी, प्रीतम कुशवाहा, आजाद सिंह, डॉ हरेंद्र यादव, संजय चौधरी, मनीष सिंह, शंभू नाथ सिंह, विष्णु मिश्रा, रंभा देवी, उज्ज्वल सिंह, इमरान अहमद, अमरीश सिंह, चिंटू बाबा, अक्षय लाल चौधरी, जयशंकर कुशवाहा, दुर्गा पटेल, रविंद्रनाथ सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुमेर कुशवाहा, अनूप पटेल, मनोज कुशवाहा, हीरालाल गुप्ता, फिरोजा खातून, विकास सिंह, अंकुर कुशवाहा विष्णु मिश्रा, प्रियांशु कुशवाहा, अंकुर कुशवाहा, पप्पू पासवान, जितेंद्र रजक, विजय यादव, अमन, प्रिंस महतो, अमन कुशवाहा, अश्वनी महतो, विकी रजक, रिशु मौर्य, रोहित,विवेक, मनीष, रोहित पटेल, अभय कुशवाहा, सागर कुशवाहा सहित जदयू के कई कार्यकर्ता थे।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!