Homeराजनीतदेश के विकास में एक-एक वोट महत्वपूर्ण- हुलास पांडेय

देश के विकास में एक-एक वोट महत्वपूर्ण- हुलास पांडेय

केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह ने कहा कि मेरा चुनाव लडने का मुख्य मकसद है‌ आरा को देश के मानचित्र पर विकास के अग्रेतर पंक्ति में खड़ा करना।

Ara Number one: केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह ने कहा कि मेरा चुनाव लडने का मुख्य मकसद है‌ आरा को देश के मानचित्र पर विकास के अग्रेतर पंक्ति में खड़ा करना।

  • हाइलाइट :- Ara Number one
    • नौनिहालों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए राजग को मजबूत करें-आर.के. सिंह
    • बोले:अगले पांच साल में आरा विकास के मामले में होगा नंबर वन
    • आरा लोस चुनाव को लेकर हुलास पांडेय ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

खबरे आपकी: आरा शहर के चंदवा स्थित ग्रीन हेवेन रिजॉर्ट आरा में लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के समर्थको एवं शुभचिंतकों की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान एवं संचालन वरीय नेता शशि चौधरी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद राजकुमार सिंह उपस्थित थे। सर्वप्रथम पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने एनडीए समर्थित सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वही पूर्व एमएलसी श्री पांडेय ने केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह को तलवार, बुके, पगड़ी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात निलेश उपाध्याय ने सभी आगत अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह बैठक क्वार्टर फाइनल है, नामांकन के दिन सेमीफाइनल तथा चुनाव के दिन फाइनल होगा। हमलोग तीन लाख से भी ऊपर वोट से जीतेंगे। इन्होंने कहा की उमस भरी गर्मी के बाद भी आपलोग जिस उत्साह से बैठक में भाग लिए, उसके लिए मैं सभी के आभारी हूं। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का है। आपका एक-एक वोट देश के नवनिर्माण में सहायक सिद्ध होगा। यह ऐतिहासिक चुनाव है जब देश की सभी भ्रष्टाचार में लिप्त विपक्षी पार्टी एकजुट है। राजग को हराना और मोदी जी को हटाना उनका एकमात्र लक्ष्य है। इसलिए आप राजग को मजबूत करें। लोगों को बुलाकर मतदान जरूर कराएं।

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह ने कहा कि मेरा चुनाव लडने का मुख्य मकसद है‌। आरा को देश के मानचित्र पर विकास के अग्रेतर पंक्ति में खड़ा करना। अभी कुछ ही काम हुआ तो आरा चमकने लगा, अभी आगे बहुत काम करना है, जो अगले पांच साल में पूरा हो जाएगा। आप सब देश को महाशक्तिशाली के श्रेणी में रखने एवं नौनिहालो के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए राजग को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व का तीसरा महाशक्ति बनेगा।

बैठक में लोजपा छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा, जिला परिषद सदस्य वंदना राजवंशी, जिला परिषद सदस्य पंडित गंगाधर पांडेय, जिला परिषद सदस्य कृष्ण ओझा, जिला पार्षद राकेश सिंह, प्रमुख गुड्डू सिंह, डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सरोज सिंह, राहुल रणवीर, आशुतोष, डब्लू जैन, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सिंह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मंटू सिंह, मंटू राय, पूर्व प्रमुख राजेंद्र राय, पूर्व प्रमुख कमलेश, पप्पू सिंह, पुतुल सिंह, कमलेश सिंह, पिंटू तिवारी, रमेश रेशमिया, उमेश बेरिया, सोनू पासवान, अभय विश्वास भट्ट, मोहन शर्मा, हरेराम सिंह मुखिया, संतोष पसवान, जयशंकर पासवान, परमानंद पासवान, सतीश प्रसाद, आलोक अंजन, अमोद कुमार, अहमद, शिव दुलार राम, राजेश कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह,अशोक कुमार, अमित केसरी, रोहित सिंह, सुमित मुखिया, राजेश साहू, बबीता चौधरी, गुड्डू मुखिया, मितरंजन पसवान समेत कई थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular