Homeबिहारआरारेलवे द्वारा आरा स्टेशन पर बच्चे को माता-पिता को सौंप दिया गया

रेलवे द्वारा आरा स्टेशन पर बच्चे को माता-पिता को सौंप दिया गया

Ara Station: रेलवे की इस तत्परता के प्रति यात्री मनमत कांबले ने आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद देते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Station
    • ट्रेन में छूटे बच्चे को रेलवे ने मां-बाप से मिलवाया
    • बच्चे के पिता रेलवे का थैंक्यू बोल किया आभार व्यक्त,

आरा। ट्रेन में यात्रा के दौरान छूटे मासूम बच्चे को रेलवे ने तत्परता दिखाते हुए उनकी मां-बाप से मिलवाया। रेलवे की इस तत्परता के बच्चे के पिता मनमत कांबले ने आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद देते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

जानकारी के मुताबिक यात्री मनमत कांबले अपने परिवार के साथ दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने के लिए 12142 अप लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में चढ़े थे। ट्रेन में चढ़ते समय बच्चे और सामान को चढ़ाने के बाद स्वयं पीछे रह गए। इसकी जानकारी ट्रेन में मौजूद टीटीई को लगी। सूचना पाकर ट्रेन टीटीई एस.सी. बोस एवं कुमार विकास ने कमर्शियल कंट्रोल दानापुर को दी।

बताया गया कि लगभग 1 वर्ष का बच्चा ट्रेन के एस-5 में 31 नंबर बर्थ पर अकेले है। सूचना पाकर तत्परता दिखाते हुए सीटीआई कंट्रोल धर्मेंद्र कुमार और उनके सहयोगी अंब्रेश कुमार ने आरपीएफ कंट्रोल के साथ संयुक्त रूप से आरा स्टेशन से संपर्क स्थापित करके उस बच्चे को आरा स्टेशन पर उतरवा लिया। इसके बाद बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। रेलवे की इस तत्परता के प्रति यात्री मनमत कांबले ने आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद देते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular