HomeबिहारArrahससुराल आए दामाद की हुई ऐसी खातिरदारी, जख्मी हालत में पहुंचा अस्पताल

ससुराल आए दामाद की हुई ऐसी खातिरदारी, जख्मी हालत में पहुंचा अस्पताल

Ara's news: आरा टाउन थाना क्षेत्र के चारखंभा गली में रविवार को पत्नी की विदाई करने ससुराल आए दामाद की जमकर पिटाई कर दी गई।

Ara’s news: आरा टाउन थाना क्षेत्र के चारखंभा गली में रविवार को पत्नी की विदाई करने ससुराल आए दामाद की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

  • हाइलाइट :- Ara’s news
    • ससुराल वालों से कहासुनी दामाद को पड़ी भारी, गंभीर रूप से जख्मी
    • जख्मी पटना जिले के चौक थाना क्षेत्र के पटना सिटी निवासी अमित कुमार है

आरा टाउन थाना क्षेत्र के चारखंभा गली में रविवार को पत्नी की विदाई करने ससुराल आए दामाद की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी पटना जिले के चौक थाना क्षेत्र के पटना सिटी निवासी स्व. प्रदीप प्रसाद का 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार है।

इधर, जख्मी ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2017 में चारखम्भा गली (आरा) निवासी स्व. अरुण प्रसाद की पुत्री रागिनी कुमारी से हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ससुराल में मात्र दस दिन तक ही रही। उसके बाद वह अपने मायके आ गई। वह जब भी उसे विदाई कराने आता था, उसके ससुराल वालों द्वारा विदा करने से इनकार कर दिया जाता था।

कहा की बिगत चार दिनों से उसकी मां की तबीयत खराब है। उसे लेकर वह रविवार की शाम अपने ससुराल चारखम्भा गली अपनी पत्नी रागिनी कुमारी का विदाई करने के लिए आया था, लेकिन उसकी सास ने विदाई करने से मना कर दिया। इसे लेकर उसकी ससुराल वालों से कहासुनी हुई। इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular