Homeबिहारआरा भोजपुरगणतंत्र दिवस के दिन छात्रा से दुष्कर्म, शिक्षक को मारी गोली

गणतंत्र दिवस के दिन छात्रा से दुष्कर्म, शिक्षक को मारी गोली

Arrah Bhojpur Crime: भोजपुर जिले में दुष्कर्म की घटना गीधा थाना क्षेत्र में, जबकि गोली मारने की वारदात बहोरनपुर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन में जुट गयी है।

Arrah Bhojpur Crime: भोजपुर जिले में दुष्कर्म की घटना गीधा थाना क्षेत्र में, जबकि गोली मारने की वारदात बहोरनपुर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन में जुट गयी है।

  • हाइलाइट्स:Arrah Bhojpur Crime
    • झंडोत्तोलन में भाग लेने स्कूल जा रही दस साल की छात्रा से दुष्कर्म
    • दोपहर झंडा फहरा कर लौट रहे एक शिक्षक को गोली मार दी गई
    • कुंभ मेला जाते समय कार का एक्सीडेंट में शाहपुर थाना के चार लोगों की मौत

Arrah Bhojpur Crime आरा: बिहार के भोजपुर जिले में गणतंत्र दिवस के दिन शर्मनाक वारदात हुई। सुबह झंडोत्तोलन में भाग लेने स्कूल जा रही दस साल की छात्रा से दुष्कर्म किया गया, तो दोपहर झंडा फहरा कर लौट रहे एक शिक्षक को गोली मार दी गई। दुष्कर्म की घटना गीधा, जबकि गोली मारने की वारदात बहोरनपुर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन में जुट गयी है। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि गोली मारने के बदमाशों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा 26 जनवरी पर झंडोत्तोलन समारोह में भाग लेने के लिए स्कूल जा रही थी। रास्ते में पचास वर्षीय आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित गति से मौके पर पहुंच गयी। कार्रवाई करते हुए आरोपित अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। छात्रा का मेडिकल जांच करवाया जाएगा। वह काफी दहशत में है। छात्रा का काउनसेलिंग कराई जा रही है।

प्राथमिक विद्यालय चमरपुर के शिक्षक को मारी गोली

गोली मारने की घटना बहोरनपुर बांध के समीप हुई। जख्मी शिक्षक दामोदरपुर गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद हैं। वह बहोरनपुर थाना क्षेत्र के चमरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस को लेकर वह स्कूल में आयोजित झंडोत्तोलन में भाग लेने गए थे। इस दौरान स्कूल से घर लौटते समय बहोरनपुर बांध सड़क पर बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बहोरनपुर थाना पुलिस ने कहा है कि स्थिति ठीक होने पर घायल शिक्षक से घटना और बदमाशों के बारे में जानकारी ली जाएगी। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कार का एक्सीडेंट में शाहपुर थाना के चार लोगों की मौत

इससे पहले आरा के लिए बुरी खबर बनारस से आई। जिले के शाहपुर थाना के रतनपुर गांव के चार लोगों की कुंभ मेला जाते समय मौत हो गई। यूपी के बनारस में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे। एक सदस्य घायल है जिसका इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular