Saturday, April 27, 2024
No menu items!
Homeराजनीतआरा नगर निगम को भ्रष्टाचारियों से कराऊंगा मुक्त: प्रेम पंकज

आरा नगर निगम को भ्रष्टाचारियों से कराऊंगा मुक्त: प्रेम पंकज

Arrah Municipal Corporation candidate प्रेम पंकज ने जनसंपर्क कर लोगों से मांगा आशीर्वाद

बिहार/आरा (कृष्णा कुमार) आरा नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी व व्यावसायी नेता प्रेम पंकज उर्फ ललन ने शहर के महाजन टोली नंबर-1 मुहल्ले में जनसंपर्क अभियान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर मां, बहन, भाइयों एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रेम पंकज ने कहा कि वे आरा नगर निगम को भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराएंगे। शहर में चौमुखी विकास करेंगे। महिलाओं और बुजुर्गों का मान सम्मान रखा जाएगा। इसलिए आप हमें सहयोग करें। मैं आपके आशा और विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

23
23

Arrah Municipal Corporation candidate Prem Pankaj:आरा शहर के महाजन टोली नंबर-1 में चलाया जनसंपर्क अभियान

Arrah Municipal Corporation candidate

खबरे आपकी से बातचीत के दौरान प्रेम पंकज उर्फ ललन ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. आरा नगर निगम के 45 वार्डों में घूम-घूम कर लोगों का आशीर्वाद एवं सहयोग मांगने का काम कर रहे हैं।आज शहर के महाजन टोली नंबर-1 मुहल्ले में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं। ताकि आरा नगर निगम सूबे ही नहीं बल्कि देश में अपनी पहचान बना सके।

जनसम्पर्क के दौरान सन्नी शाहाबादी, विष्णु शंकर, सोनू तिवारी, राहुल बदलानी, शंभूनाथ प्रसाद पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार, अनिल सिंह, प्रदुम कुमार सिंह उर्फ आदित्य राजेंद्र पर्यावरण, रितेश राज उर्फ लड्डू जी, आजाद श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, आलोक अंजन, समेत इत्यादि लोग शामिल थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!