Homeआरा भोजपुरशाहपुरपूछ रहे है लोग सरकारी आम कब होगा नीलाम ?

पूछ रहे है लोग सरकारी आम कब होगा नीलाम ?

Mango trees of Shahpur: सरकारी आम कब होगा नीलाम? भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित कृषि विभाग के फार्म में लंगड़ा आम के करीब दर्जन पेड़ हैं। जिसे प्रत्येक वर्ष अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के द्धारा नीलाम किया जाता रहा है। लेकिन इस वर्ष ये आम के पेड़ अबतक नीलाम नही हो सका। शायद यही कारण है कि अब लोग पूछ रहे हैं कि आम कब होगा नीलाम?

  • शाहपुर कृषि फार्म के आम के पेड़ो की नीलामी अबतक नही
  • एसडीएओ बोली: पेड़ की नीलामी को लेकर उच्चाधिकारियों से मांगा गया है मार्गदर्शन

आम तौर पर आम के पेड़ नीलामी पेड़ में मंजर आने या फिर टिकोले आने के तुरंत बाद उसकी नीलामी शुरू कर दी जाती हैं। लेकिन सरकारी का यह आम इसबार इतना खास हो गया है कि आम का एक पखवाड़े के बाद तोड़ने लायक हो जायेगा। आलम यह है कि आम की नीलामी चाहत में कुछ लोग गिद्ध दृष्टि भी लगाये हुए हैं। कोई बोलता है सर देखब हमही आम के रखवारी करत बानी। दूसरा कहता है तनी ध्यान देब रखवाली में हम भी है।

कुल मिलाकर जिन लोगों ने फार्म के रसीले आम का रसास्वादन कर रखा है उनसे इसका मोह भंग नही हो रहा है, अधिकारी हो कर्मचारी हो या फिर अधिकारियों के नजदीकी लोग। वही आसपास लोगो का कहना है कि आम तो थोड़ा-थोड़ा कर ये तोड़कर चटनी व अचार के नाम पर ले जाते हैं।

Mango trees of Shahpur: नीलामी के संबंध में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रश्मि कुमारी द्वारा बताया गया कि आम के पेड़ को नीलाम करने को लेकर कोई पूर्व का रिकॉर्ड नही है। इसलिए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है। जैसे ही मार्गदर्शन आता है पेड़ो की नीलामी कर दी जायेगी।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular