HomeNewsक्राइमबाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने छात्र को मारी गोली

बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने छात्र को मारी गोली

Avinash Kumar Jamira: आरा-जमीरा मार्ग पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा सीमेंट फैक्ट्री के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने छात्र को गोली मार दी।

  • हाइलाइट: Avinash Kumar Jamira
    • जख्मी छात्र का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित सीमेंट फैक्ट्री के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

आरा। आरा-जमीरा मार्ग पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा सीमेंट फैक्ट्री के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने छात्र को गोली मार दी। जख्मी छात्र को गोली दाहिने साइड कंधे एवं दाहिने जांघ पर लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी छात्र मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड नंबर-7 निवासी रंजीत राय का 19 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार है। वह बीए पार्ट 2 का छात्र है। जबकि इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी छात्र गोली दाहिने साइड कंधे एवं जांघ पर लगी है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है। मरीज की स्थिति प्रेजेंट स्टेबल है।

हालांकि उक्त बदमाशों ने उसे गोली क्यों मारी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वही टाउन थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जख्मी युवक के साथ रहे उसके दो दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के उपरांत मामला क्लियर हो पाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular