Homeआरा भोजपुरपीरोअजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरिया गांव के समीप दुकानदार से लूटपाट

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरिया गांव के समीप दुकानदार से लूटपाट

Kamariya village: भोजपुर में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह हथियार के बल पर एक आभूषण दुकानदार से लूटपाट की गयी है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Kamariya village
  • हथियार के बल पर आभूषण दुकानदार से सरेराह जेवर और मोबाइल की लूट
  • अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरिया गांव के समीप की मंगलवार सुबह की घटना
  • दुकान जाने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
  • अपराधियों की पहचान और धरपकड़ में जुटी पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

आरा, पीरो। भोजपुर में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह हथियार के बल पर एक आभूषण दुकानदार से लूटपाट की गयी है। बाइक सवार अपराधियों ने दुकान जा रहे दुकानदार से हजारों रुपए के जेवर और मोबाइल लूट लिया। बदमाश बाइक और दुकान के लॉकर की चाबी भी छीन लेते गए।

घटना संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी कन्हैया साव के पुत्र सह आभूषण व्यवसाई संटू साव के साथ हुई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। उसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी। उसे लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह संटू साव बाइक से खेड़ी व कमरिया स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। तभी कमरिया पुल के समीप बाइक सवार दो बदमाश पहुंच गए और उन्हें रोक दिया। उसके बाद हथियार के बल पर उनसे सोने का एक लॉकेट, एक जोड़ी सोने की कान बाली, दो मोबाइल, बाइक और दुकान के लॉकर की चाबी छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी खेड़ी की ओर भाग गये। घटना के बाद दुकानदार द्वारा हो-हल्ला करने पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

इधर, लूट की सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए कमरिया, खेड़ी बाजार और मेघरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। लूट के समय का टावर डंप के जरिए उस एरिया में एक्टिव मोबाइल नंबरों को भी खंगाल रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular