Homeबिहारबिहार पुलिसस्टंटबाजी कर रील्स बनाना स्कॉर्पियो सवार युवकों को पड़ा महंगा

स्टंटबाजी कर रील्स बनाना स्कॉर्पियो सवार युवकों को पड़ा महंगा

Bhojpur police action “जवार जानेला, थानेदार जानेला, हमके नेता, अभिनेता, सरकार जानेला…”भोजपुरी फिल्म के इस गाने पर स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा स्टंटबाजी कर रील्स बनाना काफी महंगा पड़ गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bhojpur police action
    • भोजपुरी गाना “जवार जानेला, थानेदार जानेला”… पर बनाया गया था रील्स
    • पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर काटा साढ़े 16 हजार रुपए का चालान

      आरा। “जवार जानेला, थानेदार जानेला, हमके नेता, अभिनेता, सरकार जानेला…”भोजपुरी फिल्म के इस गाने पर स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा स्टंटबाजी कर रील्स बनाना काफी महंगा पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया।

एसपी राज के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा उक्त स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए वाहन का चालान काटा गया। एसपी ने बताया कि यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन, सार्वजनिक सड़क पर असुरक्षित ड्राइविंग और अन्य यात्रियों की जान जोखिम में डालने के अपराध में उक्त वाहन का कुल- साढे़ 16 हजार रुपये का आर्थिक दंड (चालान) काटा गया है। पुलिस के इस कार्रवाई से फोरलेन पर वाहन पर सवार होकर रील्स बनाने वालों में हड़कंप व्याप्त है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular