Homeराजनीतनाकामियों को छुपाने के लिए मीडिया पर रोक-राहुल तिवारी

नाकामियों को छुपाने के लिए मीडिया पर रोक-राहुल तिवारी

आरा।शाहपुर: राजद नेता सह शाहपुर विधायक राहुल तिवारी ने कहा कि मीडियाकर्मियों को क्वारंटीन सेंटरों में जाने से रोकने संबंधित आदेश पूरी तरह से अभिव्यक्ति की आजादी पर चोट है।

सरकार कि यह तुगलकी फरमान

सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह तुगलकी फरमान लेकर आई है। उक्त बातें स्थानीय विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा। उन्होंने कहा कि इस आदेश के बाद सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार प्रवासी मजदूरों के प्रति कितनी संवेदनशील है।

विपक्ष के प्रश्नों से सरकार को डर

स्थानीय विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा अब क्वारंटीन सेंटरों में रहने वाले लोगो की आवाजें भीतर ही दम तोड़ देगी। विपक्ष के प्रश्नों से तो सरकार को डर लग ही रहा था। अब मीडिया से भी सरकार को भय लगने लगा है।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular