Saturday, May 10, 2025
No menu items!
Homeराजनीतबरूणा कांड : पूर्व सांसद मीना सिंह व लवली आनंद ने दिया...

बरूणा कांड : पूर्व सांसद मीना सिंह व लवली आनंद ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा

Baruna Bullet case: बिहिया पुलिस की गोली से जख्मी राहुल सिंह के पिता हरेन्द्र सिंह से मुलाकात कर घटना की विस्तार से जानकारी ली

खबरे आपकी बिहार/भोजपुर/बिहिया (जितेंद्र कुमार) बिहिया थाना क्षेत्र के बरूणा गांव में होली की रात पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुए झड़प व युवक को गोली लगने की घटना के बाद बुधवार को पूर्व सांसद सह जदयू नेत्री मीना सिंह व पूर्व सांसद लवली आनंद बरूणा गांव पहुंची. इस दौरान उन्होंने पुलिस की गोली से जख्मी राहुल सिंह के पिता हरेन्द्र सिंह से मुलाकात कर घटना की विस्तार से जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

Baruna Bullet case: न्याय मिलने तक संघर्ष में दूंगी साथ:-लवली आनंद

Baruna Bullet case

लवली आनंद ने घटना पर पुलिस के रवैये पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष में साथ दूंगी. कहा कि मामले को विधानसभा में भी मामले को उठाया जाएगा तथा इस मामले में विपक्ष के नेता हमारे साथ रहेंगे. बरूना गांव पहुंचने के पूर्व जदयू नेत्री व पूर्व सांसद मीना सिंह बिहिया प्रखंड के निरनपुर गांव पहुंची और बीएसएफ के दिवंगत जवान जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के परिजनों मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!