HomeNewsमिट्टी का दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, घर में मचा कोहराम

मिट्टी का दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, घर में मचा कोहराम

धोबहा ओपी क्षेत्र के बसंतपुर (Basantpur) गांव में बुधवार की रात घटी घटना

आरा। भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत बसंतपुर (Basantpur) गांव में बुधवार की रात्रि मिट्टी का दीवार गिरने से दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

बीएसएफ के दारोगा के घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

जानकारी के अनुसार मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी रामनाथ पासवान की 65 वर्षीया पत्नी फुलवसिया देवी है। वह शादी के 5 साल बाद से ही मायके Basantpur में रह कर अपना जीवन व्यतीत करती थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात वह मिट्टी के घर में सोई थी। उसी दरमियान तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच बारिश के कारण मिट्टी का दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। जिसके दबकर वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि मृतका को कोई संतान नही है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने कोचिंग संचालक को मारी चार गोली, पटना रेफर

यहां इतना सन्नाटा क्यों है भाई..? पैराशूट उम्मीदवारों के खिलाफ शाहपुर भाजपा कार्यकर्ता पटना में डटें

बिहार में जमीन के म्यूटेशन में अब लगेगा दोगुना समय,बिहार सरकार ने भूमि दाखिल खारिज नियमावली में फिर किया बदलाव

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular