Homeस्वास्थ्यcovid-19डीएम की अपील रंग लाईः प्रतिकूल मौसम में भी वैक्सीनेशन को लेकर...

डीएम की अपील रंग लाईः प्रतिकूल मौसम में भी वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

Bhojpur People – आरा। भोजपुर जिले में कोविड-19 का विशेष टीकाकरण अभियान बुधवार को चलाया गया। इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा की जिलेवासियों से अपील रंग लाई। प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी 18 से 44 तथा 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज लिया। वैक्सीन लेने के लिए लोग सुबह से ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने कतारबद्ध होकर अपना रजिस्ट्रेशन ऑन द स्पॉट कराया। तत्पश्चात कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज लिया।

आरा शहर के सदर अस्पताल स्थित लावारिस सेवा केंद्र परिसर में वैक्सीनेशन को लेकर सुबह नौ बजे से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह 10 बजे से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। वहां मौजूद सुरक्षा गार्डो द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगाई गई। लोगों ने कतारबद्व होकर रजिस्ट्रेशन कराया। उसके बाद कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज लिया। इसके अलावे आरा शहरी नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्डों के विभिन्न केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का टीका देने के लिए विशेष कैंप लगाया गया। जहां लोगों ने कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज लिया।

बुधवार को विशेष अभियान के दौरान पूरे जिले में कुल 21307 लोगों को कोरोना वैक्सीन दिया गया। इस दौरान 2143 वायल का उपयोग किया गया। 18 से 44 आयु वर्ग के 18469 लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया। वहीं 45 से 60 आयु वर्ग के 2340 लोगों को प्रथम डोज तथा 109 लोगों को सेकंड डोज दिया गया। वहीं 60 से अधिक आयु वर्ग के 349 लोगों को प्रथम डोज तथा 35 लोगों को सेकंड डोज दिया गया। तीन हेल्थ केयर वर्कर को सेकंड डोज तथा दो फ्रंटलाइन वर्कर को सेकेंड डोज दिया गया।

आरा सदर अस्पताल स्थित लावारिस सेवा केन्द्र परिसर में बुधवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 1092 लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया गया। इसके अलावे शहरी क्षेत्र के 45 वार्ड में कुल 3354 लोगों को कोरोना वैक्सीन दिया गया। जिसमें 18 से 44 आयु वर्ग 3292 तथा 45 से 60 आयु वर्ग के 57 लोगों को कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया।

Bhojpur People
विशेष अभियान के दौरान वैक्सीन लेने के बाद लोग काफी खुश दिखे

Bhojpur Peopleवैक्सीन लेने के बाद काफी खुश दिखे लोग

आरा। जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान वैक्सीन लेने के बाद लोग Bhojpur People काफी खुश दिखे। उन्होंने जिला प्रशासन के इस कार्य की सराहना की। लोगों का कहना था कि खासकर 18 से 44 आयु वर्ग वालों को वैक्सीन लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद भी स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा था। ऐसे में स्पेशल ड्राइव चलाकर वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। वह काफी प्रशंसनीय है। उम्मीद है कि आगे भी जिला प्रशासन ऐसा ही विशेष ड्राइव चलाएंगा, ताकि जो छूटे हुए लोग हैं। वे भी कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज ले सके।

कुछ केन्द्रों पर वैक्सीन की कमी से लौटे लौटे

आरा शहरी नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में लोगो को कोरोना का वैक्सीन दिया गया। कुछ केंद्रों पर उम्मीद से ज्यादा संख्या में लोग वैक्सीन लेने पहुंच गए। जिससे वैक्सीन की कमी हो गई। ऐसे में लोगों बिना वैक्सीन लिए वापस लौट गये। शहर के हर प्रसाद दास जैन स्कूल सेंटर पर 100 लोगों को टीका लगा। पहले 80 लोगो को टीका दिया गया। बाद में सिविल सर्जन से वार्ता के बाद दो वायल टीका भेजा गया। ऐसे में बहुत सारे लोग Bhojpur People बिना टीका दिलवाए ही वापस चले गए।

वार्ड पार्षद व उनके प्रतिनिधियों ने अफसरो से की शिकायत

टीका केंद्र पर उपस्थित प्रमुख लोगों में वार्ड पार्षद सह अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, आंगनबाड़ी सेविका, रश्मि कुमारी प्रतिमा कुमारी, विकास मित्र आशा भारती एवं नगर निगम के राकेश कुमार उपस्थित थे। वही वार्ड नंबर 22 में जैन कन्या पाठशाला स्कूल में 80 लोगों को वैक्सीन दिया गया। लेकिन वैक्सीन नही रहने से लगभग 100 लोग झमाझम बारिश में आकर लौट गए। इसकी शिकायत वार्ड पार्षद अमीत कुमार बंटी ने सदर एसडीओ से तथा वार्ड पार्षद रेखा जैन के प्रतिनिधि विभु जैन ने इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से की वरीय अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाया जाएगा।

पढ़े : आरा बैग व्यवसायी इमरान हत्याकांड में कुख्यात खुर्शीद कुरेशी समेत 10 अभियुक्तों को सजा ए मौत

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular