HomeNewsबिहारभोजपुर डीएम ने नानसागर एवं नारायणपुर बालू घाट का किया औचक निरीक्षण

भोजपुर डीएम ने नानसागर एवं नारायणपुर बालू घाट का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में घाट पर काफी अनियमितता हुई उजागर

ब्रॉडसन कंपनी के सभी स्टॉफ बालू घाट से पाए गये अनुपस्थित

70 ट्रक वाहन से ओभरलोडिंग के कारण जूर्माना वसूलने की हो रही कार्रवाई

8 ट्रैक्टर को जप्त कर उसके मालिक के विरुद्ध की गयी कानूनी कार्रवाई

आरा। भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार की दोपहर जिले के नानसागर एवं नारायणपुर बालू घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में घाट पर काफी अनियमितता उजागर हुई। निरीक्षण के समय ब्रॉडसन कंपनी के सभी स्टॉफ बालू घाट से अनुपस्थित पाये गये। बालू घाट पर लगभग 70 ट्रक बालू लदा हुआ खड़ा पाया गया।इसको लेकर डीएम द्वारा कार्रवाई की गयी।

jay kumar

स्थल पर ही सहायक निदेशक खनन, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा एवं जिला परिवहन पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा ओभरलोडेड ट्रकों/ ट्रैक्टर से नियमानुसार जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गयी। 70 ट्रक वाहन से ओभरलोडिंग के कारण लघु खनिज नियमावली अधिनियम एवं परिवहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक लाख रुपये की जुर्माना राशि की वसूली की गयी है। इसी प्रकार सोन नदी को भरने के कारण कुल 8 ट्रैक्टर को जप्त कर उसके मालिक के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गयी है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular