Homeबिहारआराडीएम की अध्यक्षता में हुई जिला खनिज फाउंडेशन की समीक्षा बैठक

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला खनिज फाउंडेशन की समीक्षा बैठक

भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में स्वीकृत स्वीकृत योजनाओं के संबंध में समीक्षा की गई।

District Mineral Foundation: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के संबंध में समीक्षा की गई।

  • हाइलाइट : District Mineral Foundation
    • समीक्षा के क्रम में डीएम तनय सुल्तानिया ने ससमय योजनाओं को पूर्ण करने का दिया निर्देश

District Mineral Foundation आरा: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में स्वीकृत स्वीकृत योजनाओं के संबंध में समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को निम्नांकित निदेश दिए गए:-

1. समाहर्त्ता-सह-अध्यक्ष, भोजपुर द्वारा पूर्व की बैठक में स्वीकृत योजनाओं के संबंध में समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल-1, आरा से स्वीकृत योजनाओं की प्रगति के बारे में पृच्छा की गयी। जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल-1, आरा द्वारा बताया गया कि माह दिसम्बर-2024 के अन्त तक स्वीकृत योजनाओं का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

2. समीक्षा के क्रम में शाहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत उच्च विद्यालय, बिलौटी, कोईलवर प्रखण्ड अन्तर्गत माचा स्वामी उच्च विद्यालय, राजापुर, जगदीशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत उच्च विद्यालय हरिगाँव, संदेश प्रखण्ड अन्तर्गत, मध्य विद्याालय, संदेश एवं संदेश प्रखण्ड अन्तर्गत, सुहासत सहदेव +2 उ० वि०, संदेश को प्राथमिकता के आधार पर मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल-1, आरा को माह जनवरी-2025 के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

3. समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की प्रगति के बारे में सिविल सर्जन, भोजपुर, से पृच्छा की गयी। सिविल सर्जन, भोजपुर को स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल-1. आरा से समन्वय स्थापित करते हुए यथाशीघ्र तकनीकी अनुमोदन के साथ प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

4. जिला कल्याण पदाधिकारी, भोजपुर को सामाजिक कल्याण से संबंधित योजनाओं हेतु सामग्रियों का क्रय जिला स्तरीय क्रय समिति के माध्यम से कराने हेतु निदेश दिया गया।

5. जिला समन्वयक, जीविका, भोजपुर को पूर्व की बैठक में स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु यथाशीघ्र तकनीकी अनुमोदन के साथ प्राक्कलन उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिया गया। 6. जिला में श्मशान घाट को चिन्हित कर जीर्णोद्धार कार्य करने का निदेश दिया गया।

इस बैठक में सिविल सर्जन, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. जिला समन्वयक, जीविका, सहायक निदेशक, जिला खनन कार्यालय, प्रभारी पदाधिकारी, विकास शाखा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित अन्य उपस्थित थे।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular