Homekhabren Apkiभोजपुरः मामूली विवाद में महिला को पीटा

भोजपुरः मामूली विवाद में महिला को पीटा

जख्मी महिला का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

रिपोर्टः मो. वसीम
बिहार।भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के अगरुआं गांव में मामूली विवाद को लेकर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला अगरुआं गांव निवासी बैजयन्ती देवी हैं। बुधवार की दोपहर उसके पड़ोस का युवक मशीन से चारा काट रहा था। तेज हवा के कारण चारा उड़ कर महिला के घर की ओर आ रहा था। इसको लेकर महिला ने युवक से मशीन धीरे चलाने को बोला। इसी बात को लेकर युवक ने महिला की पिटाई कर दी। इस मामले में एफ आई आर दर्ज होने की सूचना नहीं है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular