HomeUncategorizedभोजपुरः पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, जख्मी

भोजपुरः पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, जख्मी

जख्मी का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

गजराजगंज के छोटी सासाराम गांव के पास घटी घटना

रिपोर्टः मो.वसीम

jay kumar

बिहार।आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव के समीप गुरुवार की दोपहर पिकअप ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इसमें व घायल हो गया, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवासी रोशन सिंह है। वह बाइक से गजराजगंज स्थित अपनी मौसी के यहां जा रहा था। इसी बीच छोटकी सासाराम गांव के समीप पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी।इससे वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Bijay singh

Most Popular