Homeमनोरंजनजन सुराज अभियान से जुड़कर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की राजनीति में...

जन सुराज अभियान से जुड़कर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की राजनीति में एंट्री

Akshara Singh entry into politics: अक्षरा सिंह ने बताया कि फिलहाल वो किसी पार्टी से नहीं बल्कि एक अभियान से जुड़ रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में मौका मिला तो अवश्य ही चुनाव लड़ेंगी।

  • हाइलाइट :- अक्षरा सिंह ने कहा
    • मैं बिहार की बेटी हूं और बिहार को सजाना-संवारना चाहती हूं
    • यह भी कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो अवश्य चुनाव लड़ूंगी

Akshara Singh entry into politics: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की राजनीति में एंट्री होने की खबर है। प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से अक्षरा सिंह जुड़ गई हैं। भोजपुर एक्ट्रेस ने बताया है कि करीब दो महीने पहले जन सुराज अभियान से जुड़ने का उनके पास ऑफर आया था। अक्षरा सिंह ने बताया कि फिलहाल वो किसी पार्टी से नहीं बल्कि एक अभियान से जुड़ रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में मौका मिला तो अवश्य ही चुनाव लड़ेंगी।

मीडिया से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं बिहार की बेटी हूं और बिहार को सजाना-संवारना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर की सोच से प्रभावित होकर जन सुराज अभियान से जुड़ रही हूं। जब उनसे पूछा गया कि मनोज तिवारी, रवि किशन शुक्ला और निरहुआ जैसे भोजपुरी एक्टर एक उम्र के बाद राजनीति में आए हैं। कहीं आपने जल्दबाजी तो नहीं कर दी। अक्षरा ने कहा कि यही सोच तो अब बदलनी है। राजनीति में अब यूथ को आने की जरुरत है।

भविष्य में किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने के सवाल पर अक्षरा ने कहा कि अभी मैंने कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो अवश्य चुनाव लड़ूंगी। अक्षरा ने यह भी कहा कि माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही इस अभियान से जुड़ी हूं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular