Homeबिहारआराप्रॉपर्टी डीलर हत्या कांड के मुख्य शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रॉपर्टी डीलर हत्या कांड के मुख्य शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Perhap of Sahar Thana: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सह किसान कमलेश राय हत्याकांड के एक मुख्य शूटर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया ।

Perhap of Sahar Thana: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सह किसान कमलेश राय हत्याकांड के एक मुख्य शूटर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Perhap of Sahar Thana
    • प्रॉपर्टी डीलर हत्या कांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, इनामी मुख्य अभियुक्त की तलाश
    • सहार थाना क्षेत्र के फतेहपुर मठिया गांव से मंगलवार की शाम पकड़ा गया शूटर
    • शूटर के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, एक गोली और एक बाइक बरामद
  • मुख्य अभियुक्त के साथ मिलकर शूटर ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी थी गोली
    • संपत्ति हड़पने के लिए नौ सितंबर 2024 को सहार के पेरहाप गांव में की गयी थी हत्या
    • लाइनर सहित पांच अभियुक्तों को पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

आरा: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सह किसान कमलेश राय हत्याकांड के एक मुख्य शूटर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सहार के फतेहपुर मठिया गांव निवासी उमेद राय का पुत्र भोला राय उर्फ बंटी है। उसे मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया है। वह हत्या कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त है‌। उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक गोली और एक बाइक बरामद की गयी है। हत्या कांड के मुख्य अभियुक्त प्रियांशु राय के कहने पर उसने कमलेश राय को गोली मारी थी। पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल लिया है।

प्रियांशु राय हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त हैं। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा है। पुलिस की ओर से उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। एसपी राज द्वारा बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पिछले साल नो सितंबर की सुबह सहार थाने के पेरहाप गांव में कमलेश राय की गोली मार हत्या कर दी गई। उस मामले में 15 नामजद सहित अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस मामले में लाइनर सहित पांच अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया है।

उन सभी से पूछताछ में भोला राय का नाम गोली मारने में आया था। उसके बाद से पुलिस इसकी गिरफ्तारी में जुटी थी। मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर इसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, एक कट्टा, एक गोली और एक बाइक जब्त की गयी है। बाइक की भी चोरी के होने की आशंका है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

एसपी ने बताया कि उससे पूछताछ हत्या में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। गिरफ्तारी में सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। इधर, हथियार की बरामदगी को लेकर भोला राय के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।‌

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular