HomeNewsबिहारभोजपुर से बडी खबरः बच्चों के विवाद में फायरिंग, चाचा की मौत,...

भोजपुर से बडी खबरः बच्चों के विवाद में फायरिंग, चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

घटना कारनामेपुर ओपी के रमकरही गांव का

आरा/शाहपुर। भोजपुर से इस वक्त बडी खबर आ रही है। जहां बच्चों के खेलने एवं उनके बीच उत्पन्न विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि मृतक का भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी अंतर्गत रमकरही गांव में रविवार की शाम घटी। मृतक रामकरही निवासी कमला यादव है। वही उनका भतीजा विजय यादव गोली लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लालू के डेरा पंचायत के रमकरही गांव में बच्चों आपस में खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों में आपसी विवाद हो गया। जिसको लेकर दोनों के परिजनों में नोकझोंक शुरू हो गई। जिसके पश्चात गांव के ही त्रिभुवन यादव व ददन यादव ने गोली मार दी। जिसमें कमला यादव व विजय यादव जख्मी हो गए। दोनो को परिजनों व ग्रामीणों द्वारा इलाज हेतु शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा कमला यादव को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि जख्मी विजय यादव को रेफर कर दिया गया।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular