HomeNewsबिहारभोजपुर से बडी खबरः उप मुखिया के चचेरे भाई की हत्या, सनसनी

भोजपुर से बडी खबरः उप मुखिया के चचेरे भाई की हत्या, सनसनी

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन में जुटी

शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया जा रहा सदर अस्पताल

कोइलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरीपुर गांव की घटना

आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरीपुर गांव में सोमवार की रात्रि उप मुखिया के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह गांव के बधार में उसका शव मिला। हत्या की इस वारदात को लेकर लोगों में अफरातफरी का आलम रहा। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराना हरीपुर गांव निवासी सत्यनारायण महतो के 45 वर्षीय पुत्र बृज किशोर महतो है। बताया जाता है कि मृतक वार्ड सदस्य सह उप मुखिया नंद किशोर महतो के चचेरे भाई थे। कोइलवर थाना इंचार्ज ने बताया कि शव गांव के बधार से मिला। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular