HomeNewsगश्ती के बदले थाने पर कर रहे थे आराम, थानाध्यक्ष सहित दो...

गश्ती के बदले थाने पर कर रहे थे आराम, थानाध्यक्ष सहित दो अफसर सस्पेंड

Bihar Police: एसपी की निरीक्षण के बाद कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष व गश्ती अफसर पर गिरी गाज

jay kumar
  • एसपी की इस सख्त कार्रवाई से लापरवाह अफसरों में मची है खलबली
  • समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं करने हटायी गयी चांदी थानाध्यक्ष
  • विवेक कृष्णगढ़ तो सौरभ कुमार बने चांदी थाने के थानाध्यक्ष

Bihar Police/Ara: काम में लापरवाही बरतने में जिले के दो थानाध्यक्षों सहित तीन जनों अफसरों पर गाज गिरी है। इनमें एक थानाध्यक्ष सहित दो अफसर को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं एक थानाध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है। कार्रवाई की गाज कृष्णगढ़ और चांदी थाने के अफसरों पर गिरी है। इनमें कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और उनके थाने के एक गश्ती पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर गश्ती और गिरफ्तार के लिए छापेमारी के बदले थाने पर आराम करने का आरोप था।

वहीं समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं करने पर चांदी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें शाहपुर थाने में जेएस आई के रूप में भेजा गया है। दोनों थानों में नये थानेदार की पोस्टिंग भी कर दी गयी है। 2009 बैच के दारोगा सौरभ कुमार को चांदी और विवेक कुमार को कृष्णगढ़ थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सौरभ कुमार फिलहाल कोईलवर जबकि विवेक कुमार मुफस्सिल थाने में तैनात थे।

एसपी प्रमोद कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत दिनों उनके द्वारा कृष्णगढ़ थाने का निरीक्षण किया गया था। तब थानाध्यक्ष की कई लापरवाही सामने आयी थी। थानाध्यक्ष स्वयं गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नहीं निकले थे। गश्ती दल भी थाने में थी और अफसर थाने में आराम कर रहे थे। उसे गंभीरता से लेते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया गया।‌

उसी तरह चांदी थानाध्यक्ष द्वारा हत्या के एक केस में समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं की गयी थी। उस कारण उस केस के अभियुक्त को जमानत मिल गयी थी। उसे गंभीर लापरवाही मानते हुए चांदी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। इधर, एसपी की इस सख्त कार्रवाई से लापरवाह अफसरों में खलबली मची है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular