HomeNewsआरा में 24 वर्षीय युवक का शव बरामद, सनसनी

आरा में 24 वर्षीय युवक का शव बरामद, सनसनी

Sonu Qazi Tola Ara: शहर के रौजा मोहल्ला स्थित निजी हॉस्पिटल के समीप बुधवार की शाम बरामद हुआ शव

jay kumar
  • परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Bihar/Ara: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला स्थित निजी हॉस्पिटल के समीप बुधवार की शाम एक पेंटर का शव बरामद हुआ। परिजनों का पीट-पीटकर हत्या कर फेंकने का आरोप लगाया है। शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना एसआई सर्वेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला वार्ड नंबर-26 निवासी मो.असलम उर्फ जहूर का 24 वर्षीय पुत्र सोनू खान है। वह पेशे से पेंटर (Sonu Qazi Tola Ara) था एवं घर व मकान की रंगाई एवं पुट्टी का काम करता था। इधर, मृतक के छोटे भाई मो.इब्राहिम उर्फ छोटू ने बताया कि वह घर से करीब साढ़े सात बजे रामगढ़िया स्थित निक्की नामक युवक के मोबाइल के दुकान पर गया था। वहां से उसने तीन सौ रुपया लिया। उसके बाद वहां से वह लापता हो गया। देर रात हम लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

वही उक्त दुकानदार द्वारा बताया गया कि 3 दिन से एक लड़का आ रहा था और उसे किसी मामले को लेकर धमकी दे रहा था। बुधवार की शाम उसके एक दोस्त ने उसके घर जाकर सूचना दी कि उसके भाई का शव निजी हॉस्पिटल के समीप फेका हुआ है। सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

वहीं दूसरी ओर मृतक के भाई मो.इब्राहिम उर्फ छोटू ने अपने भाई का रस्सी हाथ बांधकर उसकी पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि उसने अपने भाई के किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी व विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। उसने उक्त दुकान पर आए कुछ लड़के पर हाथ बांधकर उसकी पीट-पीटकर हत्या करने की आशंका जताई है। बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो को देखने के बाद उनका पता चल पाएगा।

हालांकि उक्त युवक की हत्या कैसे और किस चीज से की गई है। इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाइयों एवं चार बहन में तीसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां आरजू बेगम, चार भाई शाहिद जाकिर इब्राहिम उर्फ छोटू,यासीन व चार बहन फातमा, सोनी,रानी एवं हिना है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां आरजू बेगम एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular