HomeNewsआरा में पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल

आरा में पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल

pickup Ara – जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

pickup Ara आरा। आरा-पटना मुख्य मार्ग पर टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा स्थित संतोषी माता मंदिर के समीप रविवार की दोपहर पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के धाघा गांव निवासी अशोक कुमार गुप्ता का 27 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार है।

jay kumar

टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा मंदिर के समीप रविवार की दोपहर घटी घटना

बताया जाता है कि जख्मी युवक बाइक द्वारा पटना से आरा की ओर आ रहा था। इसी बीच धनुपरा के संतोषी माता मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद रास्ते से गुजर रहे राजद एसटी/एसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धीरज कुमार एवं उनके साथी द्वारा जख्मी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया तथा इसकी सूचना परीजनो को दी।

shahpur shot – शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली एवं महरजा के बीच घटी घटना

शहीद दारोगा मिथिलेश की याद में पिरौंटा के नागोपुर मोड़ पर बना स्मृति द्वार

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular