Homeबिहारआराआरा में सरेशाम फायरिंग, प्रेम विवाह के विवाद में युवक को गोली...

आरा में सरेशाम फायरिंग, प्रेम विवाह के विवाद में युवक को गोली मारने की चर्चा

Bind Toli Ara News: भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया की पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम विवाह के विवाद में युवक को गोली मारे जाने की बात सामने आयी है। अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर छापामारी की जा रही है।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • नगर थाना के बिंद टोली मे हिमांशु को मारी गोली
    • प्रेम विवाह के विवाद में गोली मारने की चर्चा

Bind Toli Ara News आरा: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंद टोली मोहल्ले में रविवार की शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को काफी नजदीक से तीन गोलियां मारी गयी हैं। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इधर, सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी मच गयी।

आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। हालांकि उसके परिजन उसका इलाज शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में करा रहे हैं। गोली लगने से जख्मी युवक बिंद टोली निवासी भारत भूषण विश्वकर्मा का 21 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार विश्वकर्मा उर्फ यश है।

सूचना प्राप्त होते ही 10 मिनट के अंदर नगर थाना अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष संजीव कुमार जांच के क्रम में सदर अस्पताल भी पहुंचे और जख्मी युवक और उसके परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया की पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम विवाह के विवाद में युवक को गोली मारे जाने की बात सामने आयी है। अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर छापामारी की जा रही है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular