Saturday, January 24, 2026
No menu items!
Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर में मजदूर की पीटकर एवं पानी में डूबो कर हत्या, सनसनी

भोजपुर में मजदूर की पीटकर एवं पानी में डूबो कर हत्या, सनसनी

Binod Rajwar murder Dev-मजदूरी का पैसा मांगने के विवाद को लेकर घटना को दिया अंजाम

सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव में घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/भोजपुर/सिकरहटा: Binod Rajwar murder Dev भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव में सोमवार की शाम मजदूरी का पैसा मांगने को लेकर एक मजदूर की पीटकर व पानी में डूबो कर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

जानकारी के अनुसार मृतक देव गांव निवासी स्व.गया रजवार का 35 वर्षीय पुत्र विनोद रजवार है। इधर, मृतक के भतीजा अमरजीत कुमार ने बताया कि वह गांव के ही पिन्टू साह के खेत में मजदूरी करते थे। सोमवार की शाम वह मजदूरी का बकाया पैसा मांगने उनके पास गये थे। जहां पिन्टू साह ने उसकी पीटकर और तालाब में डूबा कर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इसकी सूचना मिली। जिसके बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला तथा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है।

Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

पढ़े :- जब दुकानदार के पैंट छेदते निकल गयी गोली

जबकि दूसरी ओर मृतक का भतीजा अमरजीत कुमार ने पिन्टू साह पर मारपीट कर एवं नदी में डूबो कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में मृतक के परिजन के बयान पर पिन्टू साह के खिलाफ स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

shiv Ji
Binod Rajwar murder Dev
Binod Rajwar murder Dev

पढ़े :- वीडियो वायरल होने के बाद एसडीपीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस इस मामले में एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी चार साल पूर्व किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। मृतक के परिवार में तीन पुत्र राहुल, रोहित व मोहित एवं एक पुत्री प्रमिला है। घटना के बाद में के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

पढ़े :- भोजपुर में पैसे के विवाद में युवक की गोली मारकर की हत्या

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular