Homeबिहारआराआरा में भाजपा की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, चालक से मारपीट, धमकी

आरा में भाजपा की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, चालक से मारपीट, धमकी

आर शहर में नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति के समीप बुधवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी।

BJP campaign vehicle damaged: आर शहर में नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति के समीप बुधवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी।

jay kumar
  • हाइलाइट :- BJP campaign vehicle damaged
    • भाजपा नेताओं की ओर से हार से बौखलाये महागठबंधन के लोगों पर हमला करने का आरोप
    • पुलिस की शुरुआती जांच में ओवरटेक के विवाद में बहस के दौरान शीशा टूटने की बात

आर: शहर में नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति के समीप बुधवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी। गाड़ी के चालक के साथ मारपीट की गयी और जान मारने की धमकी भी दी गई है। तोड़फोड़ के दौरान प्रचार गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया है। मारपीट औ तोड़फोड़ करने का आरोप बाइक सवार दो लोगों पर लगाया गया है। घटना को लेकर कुछ देर तक अफरातफरी मची रही।

सूचना मिलने पर नवादा थाने की पुलिस भी पहुंची और अपने स्तर से छानबीन की गयी। भाजपा नेताओं की ओर से हार से बौखलाये महागठबंधन के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में ओवरटेक के विवाद में बाइक सवार दो लड़कों और प्रचार गाड़ी के चालक के बीच बहस के दौरान शीशा टूटने की बात कही जा रही है।

इधर, इस मामले टीम पर इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्रचार गाड़ी के चालक के अनुसार वह बाजार समिति से लौट रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो लड़कों द्वारा गाड़ी रोक कर मारपीट की गयी। पहले धमकी दी गयी और फिर कुछ लोगों को फोन से बुलाकर मारपीट की गयी। चालक के अनुसार एक लड़के द्वारा गला दबा कर मारने का प्रयास किया गया। उसके बाद गाड़ी का शीशा भी फोड़ दिया गया।

इधर, भोजपुर पुलिस की ओर से प्रेस बयान जारी कर बताया गया है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे चुनाव प्रचार में लगी गाड़ी गांव से आरा की ओर आ रही थी। उसी दौरान बाजार समिति के गेट के पास ओवरटेक करने को लेकर बाइक सवार दो लड़कों और प्रचार गाड़ी के चालक से बहस हो गई। उसी में प्रचार गाड़ी का शीशा टूट गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। लिखित शिकायत और प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular