Homekhabren Apkiशहर के पकड़ी मोहल्ले में ब्लीचिंग पाउडर का किया गया छिडकाव

शहर के पकड़ी मोहल्ले में ब्लीचिंग पाउडर का किया गया छिडकाव

कोरोना से जंगः

जाप (लो) के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया छिड़काव

रिपोर्टः मो. वसीम
जन अधिकार पार्टी (लो) के जिलाध्यक्ष डाॅ. ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा आरा पकड़ी के मुहल्ले में ब्लीचिंग पाउडर का नालियों में छिडकाव किया गया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि आरा शहर में मच्छरों और मक्खी का प्रकोप बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। शाम में मच्छर के वजह से आरा शहरवासियों को बैठना मुश्किल हो गया है। हम जिला एवं नगर निगम प्रशासन से मांग करते हैं कि वह पूरे शहर को जल्द से जल्द सिनेटराईज कर मच्छर मारने का दवा का छिड़काव करें। नहीं तो कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। साथ ही लोगो से सरकार के द्वारा लगाए गए लॉक डाउन का पालन करें। युवा के जिलाध्यक्ष रघुपति यादव ने कहा कि आरा में जो भी सेवा संस्थाएं एवं समाजिक कार्यकर्ता है। वह अपने-अपने क्षेत्रों में लगकर काम करें एवं प्रशासन को सूचित करते रहें। ताकि कोई गरीब भूखा सो न सकें। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, पंकज कुमार, उमेश कुमार आदि लोग शामिल थे।

Bleaching powder sprayed in Ara city
जन अधिकार पार्टी (लो) के जिलाध्यक्ष डाॅ. ब्रजेश कुमार सिंह
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular