Homeआरा भोजपुरबिहियाआरा-बक्सर NH-922 पर बस-टैंकर की टक्कर: बड़ा हादसा टला, यात्री सुरक्षित

आरा-बक्सर NH-922 पर बस-टैंकर की टक्कर: बड़ा हादसा टला, यात्री सुरक्षित

Bus-tanker collision: आरा-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप एक गंभीर सड़क दुर्घटना में बोकारो जा रही महाराणा बस और एक तेल टैंकर आपस में टकरा गए।

  • हाइलाइट: Bus-tanker collision
    • यात्री बस और तेल टैंकर दोनों के अग्र भाग क्षतिग्रस्त

बिहिया: आरा-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 पर बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप एक गंभीर सड़क दुर्घटना में बोकारो जा रही महाराणा बस और एक तेल टैंकर आपस में टकरा गए। इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि किसी भी यात्री या वाहन चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं और कोई हताहत नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार को दोपहर ढाई बजे करीब उस समय घटित हुई जब बोकारो की ओर जा रही महाराणा नामक यात्री बस खरौनी गांव के पास से गुजर रही थी। तभी सामने खड़े तेल टैंकर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री बस और तेल टैंकर दोनों के अग्र भाग और अन्य हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा।

दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्रीगण अचानक हुई इस घटना से घबरा गए। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने त्वरित रूप से मदद पहुंचाई और घायलों को संभाला। प्राथमिक सूचना के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को जान का कोई खतरा नहीं हुआ है। अधिकांश यात्रियों को हल्की-फुल्की खरोंचें या मामूली चोटें आईं है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular